महिला दिवस पर बालिकाओं को सिखाये योगा एवं आत्मरक्षा के गुर: सी.आई.टी


| March 8, 2017 |  

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सी0आई0टी0 परिसर में आयोजित स्वरक्षा सर्वोपरि कार्यक्रम में विधार्थियों को स्वरक्षा के गुर सिखाये गयें। सी0आई0टी0 फिल्स एवं विधार्थी परिषद् के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फिटनेस एक्सपर्ट श्री आर0एस0 राजपूत ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर के साथ योगा का अभ्यास कराया। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में स्वयं सुरक्षित रखे जाने के बारे में अवगत कराया।

उन्होने बताया कि आज वर्तमान समय में महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिये आत्मरक्षा की अत्यन्त आवश्यकता हैं। उन्होने कहा कि महिलाये आज स्वतंत्र नही हैं। आये दिन ऐसे संकट चुनौती देते रहते हैं। इससे निपटने के लिये बालिकाओं की आत्मरक्षा की जरूरत होती हैं। काॅलेज व्याख्याता रूकसाना सैफी, हेमलता अग्रवाल, नेहा, स्वाति, वैशाखी, सोनल, कामिनि, हिना ने भी इस कार्यशाला का लाभ उठाया।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa