• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.8℃
news-details
सन होटल एंड रिसोर्ट द्वारा प्रायोजित व आबू टाइम्स द्वारा आयोजित जीले की सबसे पहली ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का खिताब गरिमा चव्हाण ने नाम रहा

सन होटल एंड रिसोर्ट द्वारा प्रायोजित व आबू टाइम्स द्वारा आयोजित जीले की सबसे पहली ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का खिताब गरिमा चव्हाण ने नाम रहा

आबूरोड | दिनांक 14/07/2019 का दिन ब्राइडल लुक्स के नाम रहा जब सन होटल एंड रिसोर्ट में राजस्थान व गुजरात के विभिन्न शहरों से भाग ले रही मेकअप आर्टिस्ट से दुल्हन के रूप में अपनी मॉडल को सजाकर जीले की सबसे पहली ब्राइडल मेकअप परतियोगिता का खिताब अपने नाम करने की दावेदारी पेश की |

यह प्रतियोगिता आबूरोड के सन होटल एंड रिसोर्ट में प्रातः 10:00 बजे से संचालित की गई जो की शाम करीब 6:00 बजे तक चली | प्रतियोगिता का आयोजन आबूटाइम्स द्वारा किया गया था, प्रतियोगिता में कुल 15 मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया जो की आबूरोड, माउंटआबू, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, अहमदाबाद, पालनपुर, अम्बाजी आदि शहरों से आये थे |

सभी मेकअप आर्टिस्ट को 75 मिनट दिए गए थे जिसमे सभी प्रतिभागियों बखूबी अपनी मोडल को दुल्हन के रूप में तेयार किया, जिन्हें प्रतियोगिता के जज गीता अग्रवाल (होटल अग्रवाल), किरण कश्यप (माउंट आबू) व अल्पना जैन ने सभी को 10 में से अंक दिया जिसके पश्चात सन होटल एंड रिसोर्ट ग्रुप के डायरेक्टर रमेश चन्द्र पाटीदार द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरुश्कारित किया गया |

सभी प्रतिभागियों को 25,000/- का शादी आयोजन में डिस्काउंट व 500/- का होटल रेस्टोरेंट में डिस्काउंट वाउचर दिया गया | द्वतीय उप विजेता को 50,000/- शादी आयोजन में डिस्काउंट व होटल के सुपीरियर रूम में एक नाईट स्टे, प्रथम उप विजेता को 75,000/- शादी आयोजन में डिस्काउंट व होटल के वुडन रूम में एक नाईट स्टे, विजेता को 1,00,000/- शादी आयोजन में डिस्काउंट व होटल के स्वीट रूम में एक नाईट स्टे प्रस्तुत किया गया |

प्रतियोगिता के अंत में सभी मॉडल व मेकअप आर्टिस्ट ने रैंप वाक किया जिसमे आबूरोड व आस पास से आये लोगो ने जिले में हुई सबसे पहली ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता को खूब पसंद किया |

List of all Participants

S NONAMECITY
1Bobby DaveAmbaji
2Bharat Kumar SenSirohi
3Kajal kamlaniAbu Road
4Bindu soniAbu Road
5Bhawna sahuRajsamand
6Lekha sahuUdaipur
7Parvati MakwanaMount Abu
8Garima ChawhanAhmedabad
9Anuj kumar barberUdaipur
10Mittal khandelwalAburoad
11Indu SoniPalanpur
12Deepanshi AreeanMount Abu
13Nisha MaruAbu road
14Komal KumariSwarupganj
15Sapna PrajapatAbu Road

प्रथम: गरिमा चव्हाण (अहमदाबाद) मॉडल निहाल घडवी
द्वतीय: लेखा साहू (उदयपुर) मॉडल करिश्मा जैन
तृतीय: बिंदु सोनी (आबूरोड) मॉडल लक्षिता जांगिड

You can share this post!