HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
माउंट आबू फिर एक बार गौरवान्वित, अर्चना दवे को नई दिल्ली में इंडो-नेपाल समरसता आयरन लेडी अवार्ड

माउंट आबू फिर एक बार गौरवान्वित, अर्चना दवे को नई दिल्ली में इंडो-नेपाल समरसता आयरन लेडी अवार्ड

माउंट आबू | जिस तरह माउंट आबू की पुरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे भारत व विशव में माउंट आबू के मौसम, यहा के पर्यावरण व हिल स्टेशन होने के फलस्वरूप एक अनोखी छवि है उसी प्रकार यहा के लोग भी माउंट आबू का नाम अपने कार्य से हमेश ऊँचा करते रहे है | इसी कड़ी में नई दिल्ली में इंडो-नेपाल समरसता संसथान द्वारा 31 अक्टूबर 2019 को आयोजित एक सम्मान समरोह में वर्तमान नगर पालिका उप्पाध्यक्ष श्रीमती अर्चना दवे को "आयरन लेडी अवार्ड" से नवाज़ा गया है | यह आयोजन दिल्ली के कृष्णन मेनन भवन सभागार में आयोजित हुआ जिसमे कर्मयोगी मुनि नीरज जी (मुंबई) ने श्रीमती दवे को शाल उढ़ाकर सम्मान किया तो वही आचार्य महामंडेशवर स्वामी प्रकाशानंद जी राष्ट्रीय अध्यक्षसनातन धर्म रक्षा परिषद् ने मैडल पहनाया | इसके उपरांत पहले भी विभिन्न आयोजनों में माउंट आबू की कई महिलाये आबू के लिए अपने द्वारा दी गयी सेवाओ के फलस्वरूप पुरुस्कृत की जा चुकी है |

Search