सिरोही भाजपाईयों ने बनाया आज का ‘रावण’; केजरीवाल, नीतिस, सोनिया आदि का फूंका पुतला


| February 21, 2016 |   ,

देश में अशांति फैलाने वाला देश का गद्दार-चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के देश व्यापी जन स्वाभिमान अभियान के तहत सिरोही नगर मंडल की ओर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया,जिसमें दो दर्जन भाजपाई जुटे तथा जिला कलेक्टर को उनके आवास पर पुतला दहन कर पहुंचने पर करीब बीस मीनट उन्हें दरवाजे पर इंतजार करना पडा तथा ज्ञापन लेने के दौरान जिला कलेक्टर वी सरवन कुमार ने तंज कसा कि आज उन्हें भाजपा देखने को मिली।

सिरोही नगर मंडल की ओर से जेएनयू में देश विरोधी नारों एवं आतंकवाद को समर्थन करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शव यात्रा रामझरोखा मंदिर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सरजावाव दरवाजा से होकर बस स्टेण्ड होती हुई आम्बेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता डॉं अम्बेडकर की मूर्ति के सामने पुतला फू ंका गया। इस शव यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वन्देमातरम, कांग्रेस हाय हाय, सोनिया व राहुल गांधी हाय हाय, पाकिस्तान मुरदाबाद के नारे लगाये गए। जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने कार्यकार्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो देश में आतंकवाद का साथ देगा व देश में अशांति फैलायेगा वह देश का गद्दार होगा। उसकी जिला भाजपा घोर निन्दा करता है।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने कहा कि जो बयान बायुती विधायक व सिरोही प्रभारी कैलाश चौधरी ने राहुल गांधी के लिए दिये है उसका समर्थन करता हूॅ। जो भारत की एकता व अखंडता को तोडने की बात करेगा उसके खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा चलना चाहिए। नारायण देवासी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता भारत की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए शपथ दिलाई गईं। उसके बाद जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में देश को तोडने व देश की प्रगति में बाधा पहुॅचाने वालों का समर्थन करने वालों के खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa