New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
दिल्ली राजघाट सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि अध्यात्म और उचित मार्गदर्शन के अभाव में युवा शक्ति का एक बड़ा वर्ग पश्चिमी भौतिकवादी संस्कृति के प्रभाव के कारण दिगभ्रमित हो रहा है जो क्षमता होने के बावजूद अपनी शक्ति को नहीं पहचान पा रहा है।
पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने युवाओं का आहवान करते हुुए कहा कि युवा शक्ति को समाज उत्थान के लिए एकजुट होकर ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा समाजसेवा की गतिविधियों से रूबरू होना चाहिए। ब्रह्माकुमारी संगठन की नि:स्वार्थ सेवाएं समाज के सामने खुली किताब की तरह हैं।
प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका चन्द्रिका बहन ने कहा कि देश की वर्तमान युवा पीढ़ी के सामने गरीबी, अज्ञानता, पिछड़ापन, बेरोजगारी जैसी विकट समस्याओं के विरूद्व संघर्ष की शक्ति आध्यात्मिकता से प्राप्त की जा सकती है।
प्रभाग की अधिशासी सदस्या बी. के. फाल्गुनी ने कहा कि श्रेष्ठ चरित्रवान युवा ही अपनी शक्ति, प्रतिभा के जरिए प्रगति के शिखर को छूता है।