• 20 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.7℃
news-details
यातायात पुलिस की सुविधा के लिए इनरव्हील क्लब ने किया रेस्ट केबिन का लोकार्पण: आबूरोड़

यातायात पुलिस की सुविधा के लिए इनरव्हील क्लब ने किया रेस्ट केबिन का लोकार्पण: आबूरोड़

इनरव्हील क्लब आबूरोड द्वारा यातायात पुलिसकर्मियों की सुविधा और सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस यातायात रेस्ट केबिन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला चेयरमैन वर्षा शाह जी एवं जिला सचिव अलका जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष सरोज गर्ग ने बताया कि यह विचार उनके मन में उस समय आया, जब एक दिन तेज बारिश के दौरान उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को बारिश में भीगते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार खड़े होकर ड्यूटी करते देखा। धूप, गर्मी और बारिश की कठिन परिस्थितियों के बावजूद यातायात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हैं। उसी समय उन्होंने महसूस किया कि इन जवानों के लिए ऐसी सुविधा होनी चाहिए, जहाँ वे ड्यूटी के बीच कुछ मिनट विश्राम कर सकें और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत पा सकें।

इसी विचार को साकार करते हुए इनरव्हील क्लब द्वारा आवश्यक सुविधाओं से युक्त यातायात रेस्ट केबिन उपलब्ध कराया गया। इससे यातायात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान थोड़ी देर आराम करने की सुविधा मिलेगी और वे नई ऊर्जा के साथ यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संभाल सकेंगे।

अध्यक्ष सरोज गर्ग ने कहा, “जो लोग हमारी सुरक्षा और सुविधा के लिए घंटों धूप और बारिश में खड़े रहकर अपनी ड्यूटी निभाते हैं, उनकी सुविधा का ध्यान रखना भी समाज की जिम्मेदारी है। यह छोटी-सी पहल हमारे यातायात पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान, संवेदना और कृतज्ञता का भाव है।”

लोकार्पण समारोह में शहर थाना प्रभारी श्री हरचंद देवासी, श्री नरपत सिंह एवं पुलिस विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही। साथ ही रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री हरीश गोयल एवं रोटरी क्लब की पूरी टीम ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सेवा कार्य को अपना समर्थन दिया।

इनरव्हील क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष सरोज गर्ग, सचिव संध्या गर्ग, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल, ISO कीर्ति, तथा अनीता,उषा जी,संगीता जी अनिता एम , हेमलता जी, अलका जी, पूनम बकरीजवाल, इंदु, पूनम, प्रियांशु सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह पहल इनरव्हील क्लब की सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का एक सुंदर उदाहरण है।

Search