HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
Weather took a surprising twist, Mount Abu

Weather took a surprising twist, Mount Abu

माउंट आबू, पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू मे मौसम ने अचानक ही अपने तेवर बदलकर शहर के स्थानीय लोगो के साथ में पर्यटन स्थल की सैर को आएं सैलानियों को ठिठुरा दिया। शुक्रवार से पहले आसमान में बादलों के छाए रहने से तालमां में उतार-चढ़ाव का क्रम निरन्तर बना हुआ था। लेकिन शुक्रवार को आसमान साफ होने एवम् सुबह से ही ठंडी-ठण्डी हवाओ के चलने से वातावरण में शीत लहर चलने का अहसास होने लगा। जहा पर स्थानीय लोगों ने धुप सेककर के ठण्ड से बचने का यत्न किया तो शहर में सैर-सपाटे के लिए आये सैलानियो को गर्म कपड़ो में ठिठुरते हुए देखा गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.4 से घटकर7.4 डिग्री पर आ गया। एक ही रात में यह चार डिग्री के गिरावट से शहर की दिनचर्या ही बदल गई। और लोग कल तक ठण्ड नहीं होने बात कर रहे थे। वे शुक्रवार को धुप सेकते हुये दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 24.0 रहा। mount-abu-weather-6

Search