HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
गौरव यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे की सिरोही - पिंडवारा जन सभाए

गौरव यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे की सिरोही - पिंडवारा जन सभाए

आबूरोड। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार सुबह मॉर्डन इंंस्यूलेटर्स के गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद वह मानपुर हैलीपेड के लिए रवाना हो गई। आकराभट्टा व मानपुर चौराहे पर मुख्यमंत्री का राजस्थानी परम्परा के साथ अभिनंदन किया गया। इसके बाद वह मानपुर हवाई पट्टी पहुंची। जहां जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर को पांच-छह अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्यवाही करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हेलीकॉप्टर से जालोर के सुंधा माता के लिए उड़ान भरी। इस दौरान रवानगी के मार्ग व हैलीपेड पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहे। मुख्यमंत्री की रवानगी के बाद अलर्ट मोड पर रहे प्रशासन ने राहत महसूस की। वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान सिरोही की आघमन की कुछ झलकिया मुख्यमंत्री गुरुवार देर रात को तलहटी चौराहे पहुंची। जहां भारतीय मजदूर संघ, पार्टी कार्यकर्ता व लोगों ने उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने इतनी देर होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में देर तक लोग उनका इंतजार करते रहे। यह साबित करता है, कि लोगों का विश्वास भाजपा व राज्य सरकार में हैं। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं की व लोगों की उपस्थिति से आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं व झंडे को देखकर कहा कि भारतीय मजदूर संघ जिंदाबाद। उन्होंने कहा कि यहां भामसं के कार्यकर्ता अधिक है। संबोधन के बाद वह मॉडर्न इंस्यूलेटर्स के गेस्ट हाउस में चली गई जहां पर सचिन रांका, दीपती रांका विरेन्द्र सुराणा, सुधा सुराण्धा ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। । जहां उन्होंने रात्री विश्राम किया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री गुरुवार देर रात तक अधिकारियों से मुखातिब रही। इसके बाद शुक्रवार सुबह विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। सिरोही दरबार रघुवीरसिंह देवड़ा से मुलाकात की। माउंट आबू नगर पालिका द्वारा प्रोयोजीत वसुंधरा राजे के सिरोही आघमन पर स्वागत विडियो गांधीनगर ओवरब्रिज निर्माण के तहत अधिगृहित की जाने वाली भूमि पर चर्चा की। साथ ही आबू मार्बल एसोसिएशन, भाजपा महिला मोर्चा, जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान माउंट आबू की दो सौ स्कूली छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन पहुंची। दादी जानकी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। करीब दस मिनट चली वार्ता के बाद वह मानपुर हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गई। आकराभट्टा व मानपुर तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सिख समाज व मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुस्लिम समाज द्वारा उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सिक्ख समाज की ओर से सिरोही की तलवार दी गई। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ता, पदाधिकारी व लोग उनकी एक झलक देखने को बेकरार रहे। मानपुर हैलीपेड पहुंचने के बाद उन्होंने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हेलीकॉप्टर से जालोर के सुंधा माता पर्वत के लिए उड़ान भरी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Search