New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
नियुक्ति पत्र बाटते न.पा चेयरमैन सुरेश थिंगर
इसी विष्य में वाल्मीकि समाज की नाराज़गी धरने व विरोध प्रदर्शन में बदल गयी, और आबूरोड व माउंट आबू में वाल्मीकि समाज का सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन झलक आया | आबुरोड में वाल्मीकि समाज के नेता सुनील राज की ओर से सफाई कर्मचारी भर्ती से संबंधित आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारियां उपलब्ध नहीं करवाने पर रोष व्यक्त किया गया। कचरा फेंकने की लोरी में सीएम, सफाई आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश टायसन, पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल का पुतला रखकर शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली |
वही माउंट आबू में वाल्मीकि समाज के लोगो ने उच्च स्तरीय जांच के लिए एस.डी.एम निशांत जैन को ज्ञापन सौपा व नगर पालिका के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया व भूख हड़ताल की बात की |
माउंट आबू में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन
आबुरोड में वाल्मीकि समाज का समर्थन तीसरे दिन शिवसेना और कांग्रेस ने भी दिया, धरना प्रदर्शन पांचवे दिन (आज) भी निरंतर रहा और जब पालिका अध्यक्ष धरना प्रदर्शन तोड़ने मौके पर पहुंचे तो वालिमीकी समाज अपने मांग को लेकर डटे रहे व उच्च स्तरीय जांच न होने तक धरने पर रहने की बात कही |