HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.6℃
news-details
उपभोक्ता पखवाड़ा 16 फरवरी से माह की अंतिम तारीख तक

उपभोक्ता पखवाड़ा 16 फरवरी से माह की अंतिम तारीख तक

06/02/2015 माउण्ट आबू, उपभोक्ता पखवाड़ा 16 फरवरी से : उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेगी | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस माह उपभोक्ता पखवाड़ा 16 फरवरी से माह की अंतिम तारीख तक रहेगा। इस दौरान सभी उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी और उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वस्तुएं वितरित की जायेगी। जिला रसद अधिकारी गुल मौहमद कुरेशी ने बताया कि इस माह से केवल नये राशनकार्ड धारियों को ही नियंत्रित वस्तुएं देय होंगी, जिन उपभोक्ताओं के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें ही अपवाद स्वरूप नया राशन कार्ड जारी होने तक पुराने राशन कार्ड पर सामग्री दी जायेगी। जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड त्रुटिपूर्ण होने के कारण दुरस्तीकरण होने हेतु दिया हुआ है, उन्हें पुराने राशन कार्डाे पर राशन देय होगा। News Courtesy: Kishan Vaswani

Search