New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
सरकार के कारण आदिवासी परिवार हो रहे है बर्बाद
हाऊसिंग बोर्ड में आयोजित आदिवासी महिलाओ को सम्बोधित करते हुये गणका व सियावा सरपंच ललीता देवी व लक्ष्मी देवी ने कहा कि एक ओर सरकार आदिवासीयो के लिये कई योजनाएं चला रही हॅै लेकिन आदिवासी इलाको मे शराबो की दुकाने खोल रही है वही अवैध शराब की बिक्री अपनी चरम सीमा पर है, जिनके कारण आदिवासी पुरूष व युवक शराब का सेवन कर रहे है ओर उनका जीवन बर्बाद हो रहा है, हमारे द्वारा जब इसका विरोध किया जा रहा है तो कुछ लोगो के कहने पर हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे है। सरकार हमारा शोषण कर रही है जो अब बर्दास्त नही किया जायेगा अगर सरकार ने भाखर क्षेत्र मे शराब बंदी नही कि तो इसका अंजाम सरकार को देखना पडैगा।
दिखा उग्र रूप
महा रेली के साथ ज्ञापन देने पहुचे आदिवासी नेता सहित प्रधान लाला राम गरासीयश सहित अन्य लोग जब सदर थाने मे ज्ञापन देने पहुचें तो आबकारी अधिकारी प्रदुमनसिंह द्वारा प्रधान को कहा गया कि शराब कि दुकाने बंद करना हमारे हाथ मे नही है यह मुख्यमंत्री के हाथ मे है इस पर प्रधन सहित अन्य ने कहा कि अवैध शराब कि दुकाने भी किया मुख्यमंत्री बंद करेगी , आप सरकार पर अपनी ज्वाब दारी डाल कर हमे गुमराह कर रहे है, आपके सामने अवैध शराब खुलकर बिक रही है अगर आप बंइ नही कर सकते तो आने वाले दिनो मे आप देख लेना हम अपने स्तर पर केसे शराबंदी करवासे है कुछ पल के लिये दोनो तरफ से तकरार का रूप ले लिये ओर प्रधान सहित अन्य नेता अपना पक्ष रखते हुये थाने से बहार चले गये।
दिया ज्ञापन
प्रधान व पूर्व प्रधान आदि ने सदर थाने में जिला कलक्टर व एसपी के नाम आबकारी निरीक्षक प्रद्युमनसिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज में कुरुतियां दूर करने के लिए समाज में पूर्ण शराब की मांग की गई है। ज्ञापन के अनुसार शराब बंदी को लेकर पूर्व में बैठकें आयोजित हो चुकी है। इस बारे में दिए गए ज्ञापनों पर कार्यवाही नहीं की गई है। शराब बंदी के विरोध में आदिवासी लोगों के विरुद्ध झूठा मुकदमा को गलत है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच के साथ आदिवासी क्षेत्र में सम्पूर्ण शराब के ठेकों को बंद करने की मांग की गई है। ज्ञापन में मांगों पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने व पूर्णतया शराब बंदी होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी गई है।