New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
चार डिब्बे हुये क्षतिग्रस्त
दुर्घटना में चार वैगन बीएलसीएएम 6310902644, बीएलसीएएम 61310901552, बीएलसीएएम 62310903822 व बीएलसीएएम 62310903839 रेल ट्रेक से उतर गए। रेल लाइन टुकड़े-टुकड़े हो गई। वैगन रेलवे लाइन के पास नीचे तक झुक गए। 47 वैगन व 138 कंटेनरों को समुंद्री मार्ग से विदेश भेजा जाना था। लेकिन, इससे पहले ही दुर्घटना हो गई।
बडा हादसा टला
रेलवे स्टेशन से मात्र कुछ ही दूरी मे हुई दुर्घटना अगर कुछ ओर आगे होती तो शायद बडा हादसा घटित हो सकता था। प्रयतक्षदर्शयो की मांने तो जिस समय यह हादसा हुआ उस दोरान उस ट्रेक के समीप रेलवे के ट्रेक कर्मचारी अपना कार्य कर रहे थे वही स्टेशन पर यात्रियो की भी भीड थी, ओर उसी समय रेलवे कोलानी से ट्रेक पार कर लोगो की आवाजाही भी हो रही थी अगर यह डिब्बे कुठ ओर आगे गिरते तो शायद बडे हादसे से नकारा नही जा सकता था।
चार मे तीसरा बडा हादसा
जिस जगह पर आज यह घटना घटित हुई है वही पर पिछले चार महिनो मे यह तीसरा हादसा घटित हुआ है, पहले हादसे व दूसरे हादसे मे भी रेले ट्रेक के टूट जाने से मालगाडी निचे ऊतरी थी, उसके बाद मौके पर पुहंचे अधिकारीयो ने इसपर उचित कार्य करने के लिये कहा था लेकिन उसके बाद भी आज दुर्घटना घटित हुई। मौके पर बिखरी टूटी रेल लाईने सहित स्लीपर को देखने से पता चल रहा था कि पिछली दो दुर्घटना होने के बाद भी रेलवे अधिकारीयो ने सिर्फ बाते करी लेकिन इस पर कोई ध्यान नही दिया अगर ध्यान दिया होता तो शायद आज कि घटना घटित नही होती।
डालते रहे एक दूसरे पर जिम्मेदारी
हादसे की सुचना पर मौके पर पुहंचे रेलवे के विभिन्न विभागो के अधिकरी अपनी नौकरी बचाने के चक्कर मे एक दूसरे पर दुर्घटना कि जिम्मेदारी डालते नजर आये। सभी विभाग अपने निजी विभाग कि गलतिया निकालते नजर आया।
नही थी कोई व्यवस्था
इतनी भिष्ण गर्मी मे हुये हादसे में कार्य कर रहे रेलवे कर्मचारीयो के लिये मौके पर किसी भी प्रकार कि व्यवस्था नजर नही आई। रेलवे स्टेशन के इतने समीप होने के बाद भी दुर्घटनार स्थल पर कार्य रहे रहे कर्मचारीयो के लिये छाया सहित पिने के पानी कि कोई व्यवस्था नजर नही आई। इतनी तेज गर्मी मे रेल कर्मचारी धूप मे बिना पानी के कार्य कर रहे थे वही प्यास लगने पर कर्मचारी स्वयं के स्तर पर पानी कि व्यवस्था करते नजर आये।