New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
टवेरा की टक्कर से भैंस की मौत
आबूरोड। खड़ात गांव के समीप टवेरा की टक्कर से भैंस की मौत हो गई। लेकिन, कार में सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
शहर के समीप खड़ात जाने वाले फोरलाइन मार्ग पर टेवरा कार जीजे 18 एएम 7457 भैंस से टकरा गई। भैंस उछलकर काफी दूर जा गिरी। साथ ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना में टवेरा क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन, बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची एलएंडटी की रेसक्यू टीम ने काल का ग्रास बनी भैंस को हटाया।
बोलेरो व मोटरसाईकिल की भिडंत, एक की मौत दो गंभीर घायल
आबूरोड। सांई बाबा मंदिर के सामने सोमवार को बोलेरो व बाइक की भिडं़त में बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो जने घायल हो गए।
साईं बाबा मंदिर के सामने बोलेरो की बाइक से भिडं़त हो गई। इसमें बाइक चालक चंडेला निवासी लालाराम गरासिया, कपासिया निवासी कालाराम व लालाराम गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सालय में गंभीर रूप से घायल लालाराम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जानपे तक कार्यवाही जारी थी।