HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26℃
news-details
सी आई टी महाविधालय में ’तारूण्य 2018’’ के दूसरे दिन भी विधार्थियों ने दीखाया अपना कौशल

सी आई टी महाविधालय में ’तारूण्य 2018’’ के दूसरे दिन भी विधार्थियों ने दीखाया अपना कौशल

सी आई टी महाविधालय में तकनिकी -सांस्कृतिक उत्सव ’’तारूण्य 2018’’ के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों में सभी टीमों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। दूसरे दिन की शुरूआत डम्ब शेराड्स फन इवेन्ट से हुई जिसमें मूकाभिनय से अपने साथियों को फिल्मों के नाम तथा गीतों को समझना था। इसके पश्चात् तकनिकी कार्यक्रम रियल लाईफ टीचींग हुआ, जिसमें विधार्थियों को अलग-अलग शाखा के विषयों को रियल लाईफ उदाहरण देकर समझाना था। इस प्रतियोगिता में मेकेनिकल, कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच के विषयों को दर्शको को समझाया गया। अगली प्रतियोगिता भित्ति चित्रण हुई। इसमें हर टीम के दो प्रतियोगियों ने दिवारों पर खुबसूरत रंग उकेरे। मोबाईल एवं कम्प्यूटर खेलों में भी अच्छी प्रतिस्पद्र्वा रही। इसके बाद अभियांत्रिकी छात्र-छात्राओं के लिये अत्यन्त उपयोगी ’ग्रुप डिस्कशन’ कार्यक्रम हुआ। जिसमें ज्ञान के साथ आत्म विश्वास को भी परखा गया। एक अत्यन्त रोचक प्रतियोगिता ’’फीमेनटिक रेस’’ भी रखी गई। इसमें शारीरिक, मानसिक एवं तकनिकी ज्ञान का अनोखा मिश्रण रखा गया। दूसरे दिन की अंतिम प्रतियोगिता अंताक्षरी थी। इस पारम्परिक खेल का हर वर्ग ने भरपूर लुप्त उठाया।

Search