New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
राजस्थान के एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू में बापू व शास्त्री जयंती मनाई गयी
सिरोही जिले के माउंट आबू समेत पूरे जिले में गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जहां पूरे जिले में आदर और श्रद्धा के भाव के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की जयंती बड़े ही आदरभाव के साथ मनाई माउंट आबू की गांधी वाटिका में गांधी जयंती के अवसर पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिगंर महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई वही वहां पर मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नगर के सम्मानित लोगों ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दोनों महान आत्माओं को हृदय से याद करते हुए नमन किया साथ ही महात्मा गांधी के प्रचलित भजन का गायन भी किया गया
पालिका अध्यक्ष सुरेश थिगंर संबोधित करते हुए कहा कि बापू नेमहात्मा गांधी ने अपने जीवन काल में जो योगदान इस देश को दिया है अब वह समय आ गया है कि भारत का प्रत्येक नागरिक बापू के द्वारा दिए गए इस बलिदान एवं समय के महत्व को जानते हुए हमें भी अपने देश को स्वच्छ बनाने के लिए बापू की तरह ही क’’ करने की आवश्यकता है और हम सब एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बना सकते हैं हमारा देश स्वच्छ होगा तो हमारा जीवन भी अच्छा होगा हमें अब अपने शहर से ही एक अच्छी शुरुआत कर बापू के आदर्शों के साथ चल कर देश को स्वच्छ बनाने का सकल्प करना होगा ताकि हमारी पर्यटन नगरी भी एक स्वच्छ पर्यटन नगरी के रूप में उभर आए और एक अच्छा उदाहरण पेश कर सके इसके लिए हम सभी को एक साथ होकर चलना पड़ेगा वहीं कार्यक्रम में नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता नारायण सिंह भाटी पार्षद सुनील आचार्य स्काउट बव जितेंद्र भाटी युसूफ खान नरसा जी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |