HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 25.6℃
news-details
गुमशुदा सुनील राणा का शव कल शाम नक्की झील से मिला

गुमशुदा सुनील राणा का शव कल शाम नक्की झील से मिला

प्रदेश की पर्यटन नगरी माउंट आबू की नक्की झील पर देर शाम तैरता हुआ शव मिलने की सूचना के बाद पूरे शहर में सनसनी का माहौल हो गया और देखते ही देखते नकी झील के किनारे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई शव की जानकारी मिलते ही माउंट आबू पुलिस में जाने के मौके पर पहुंची और नक्की झील में तैरते हुए शव को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए कुछ घंटों की मशक्कत के बाद शव को बोर्ड की सहायता से बाहर निकाला गया शव तकरीबन 5 दिन पुराना होने के कारण मछलियों द्वारा खा लिए गए थे जिससे शव की पहचान होने मे परेशानी का सामना करना पड़ा वही कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मृतक सुनील राणा के रूप में की गई जो कि पिछली 9 तारीख से घर से गायब था मौके पर परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कर शव को माउंट आबू के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया जहां आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया अब पूरे मामले को लेकर माउंट आबू पुलिस जांच कर रही है कि यह आत्म हत्या है या कुछ और

Search