New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
आन्दोलन कर रहे छात्रो ने जिला प्रमुख के पहुंचते ही प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारे करते हुये मुत्क को इंसाफ दिलाने कि मांग कि। आन्दोलन कर्ताओ ने कहा कि एक गरीब परिवार का चिराग चला गया है ओर पुलिस जांच के नाम पर दोषियो को बचा रही है, अगर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही नही कि गई तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी।
ज्ञात रहे कि 11 मई को ब्रहाकुमारी गलोबल हॉस्पीटल के निर्देशन मे सावित्री गलोबल नर्सिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष मे अध्ययन कर रहे छात्र रविन्द्र द्वारा प्रीसिंपल के खिलाफ प्रताडना का नोट लिखते हुये आत्म हत्या कर ली गई थी। जिसके बाद छात्र के परिजनो सहित कॉलेज के छात्रो मे प्रीसिंपल को गिरफतार करनेकि मांग कि थी लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से आक्रोषित हुये छात्रो मे कॉलेज के मुख्य रास्ते पर टेन्ट लगाकर आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया, जिसके बाद विभिन्न राजनैतिक संगठनो व छात्रसंगठनो ने आन्दोलन को सर्मथन देते हुये दोषियो के खिलाफ कार्यवाही कि मांग कर रहे है।
आज से आन्दोलन पुलिस थाने के बहार
आन्दोलन कर रहे छात्रो ने जानकारी देते हुये बताया कि बुधवार कि रात्री तक अगर आरोपी प्रींसिपल को गिरफ्तार नही किया गा तो गुरूवार से सदर पुलिस थाने के बहार आन्दोलन किया जायेगा।
इनका कहना है
आज मैरे बच्चे को गये 6 दिन हो गये पुलिस प्रशासन ने हमे चार दिन मे कार्यवाही का भरोसा दिलाया था लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही नही हुई, क्या गरीब के बच्चे नही होते उनको इंसाफ नही मिलेगा।
मुकनाराम, मृत्क के पिता
मैने पूरी घटना कि जानकारी ले ली हे, मै आज ही जिला पुलिस अधिक्षक से बात करती हु, जांच का क्या स्तर है देखती हुं ओर जल्द से जल्द जो भी दोषि है उसके खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिलाती हु।
पायल परसराम पुरिया, जिला प्रमुख, सिरोही