• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.6℃
news-details
फुटपाथ व्यावसायियों का सड़क पर फूटा आक्रोश

फुटपाथ व्यावसायियों का सड़क पर फूटा आक्रोश

माउण्ट आबू | पर्वतीय पर्यटन स्थल माउण्ट आबू में श्ुाक्रवार को फुटपाथ पर अपना व्यवसाय करने वाले व्यावसायियों का सब्र टूट गया और शुक्रवार की सुबह चाचा म्यूजियम चौराहा पर सभी ने जमकर अपना आक्रोश अभिव्यक्त किया। उलेखनीय है कि पिछले एक-दो माह से बेरोजगार हुए इन फुटपाथ व्यावसायियों ने शुक्रवार की सुबह चाचा म्यूजियम चौराहा पर अपनी लॉरियां नियत स्थान पर लगा दी थी। जहां से प्रशासन ने पूर्व में इन सभी लॉरियों को हटाया था। शुक्रवार की सुबह में इस मामाले पर कार्यवाही कर पालिका प्रशासन के द्बारा हटाए गए फुटपाथ व्यावसायिों के बिना इजाजत पुन: उसी स्थान पर जबरन आने पर कार्यवाही की तो अपनी लॉरियों को हटाने के विरोध में फुटपाथ व्यावसासियों व पालिका के सफाई कर्मी आपस में उलझ गए। फुटपाथ व्यावसायियों को इस विषय में कहना था कि, वर्षो से उनका परिवार इसी स्थान पर अपना व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। लेकिन कुछ ही समय पूर्व में प्रशासन ने उन्हे बिना किसी उचित वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था किए जाने के बावजूद उक्त स्थान से हटाकर बेरोजगार कर दिया है। और उनके पास लम्बे समय से रोजगार का स्थान नहीं होने से उनकी आर्थक स्थिति रोजाना कमजोर होती जा रही है। ऐसे में उनके समक्ष विवश होकर के इन प्रकार से जबरन उस स्थान पर लौट आने का ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है। साथ ही उनका वैकल्पिक स्थान जो नगर पालिका ने उन्हे बताए,वहां पर पहले से ही कुछ लोग फुटपाथ का व्यवसाय कर रहे है। और पालिका के द्वारा दिए गए स्थान घोडा स्टेण्ड व स्केटिंग रिंग पर उनके वहां पर जाने वाद-विवाद की स्थिति उभर आयी। जो कि,पहले से परेशान फुटपाथ व्यवासायियों के लिए एक नयी समस्या एवं सिरदर्द बन गया। फुटपाथ व्यावसायियों के सचिव इस्माइल अहमद का कहना है कि,हमें आज तक राहत देने के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। जबकि वैकल्पिक स्थान के रूप में उन्हें जो स्थान पालिका प्रशासन दे रहा है,वह तो पहले ही विवादित है। और न्यायालय से उन स्थानों पर पहले ही स्टे की कार्यवाही हैँ साथ पहले ही वहां पर जो व्यवसाय कर रहे गरीब लोग है,उनका भी स्थान व व्यवसाय इस विवादित फैसलें से प्रभावित हो रहा है। उनके उक्त स्थान पर जाने से वाद विवाद की स्थिति और उभर आने से उनकी समस्या व सिरदर्द और अधिक बढè गया। ऐसे में पुन: उसी हटाए गए स्थान पर लौट जाने की विवशता आज उनके समक्ष है। महिला सफाई कर्मियों की मदद से पुन: हटाएं गए फुटपाथ व्यावसायी वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्यवाही में महिला सफाई कर्मियों की आवश्यकता उस समय महसूस हुई जब पुरूष सफाई कर्मियों को फुटपाथ व्यावसायियों के गुस्से का सामना करना भारी पड़ गया। फुटपाथ व्यावसायियों के परिवार की महिलाओं व बच्चों ने उनकी लॉरियों को हटाने के लिए आए पालिका के पुरूष सफाई कर्मियों का जमकर विरोध व अपना आक्रोश अभिव्यक्त किया। बदले में नगर पालिका ने भी उसी माध्यम यानि अपने महिला सफाई कर्मियों को बुलाकर इन फुटपाथ व्यावसायियों की लॉरियों को हटाया । अधिकारी कहिन - शुक्रवार को जब उन्हें सूचना मिली कि,चाचा म्यूजियम चौराहे पर पुन: कुछ लोग अतिक्रमण कर लॉरियॉ मुख्य मार्ग पर लगा रहे है। और मुख्य मार्ग को बाधित कर रहे है। तो पुलिस व प्रशासन के सहयोग से उन्हे हटाने के लिए यह कार्यवाही की गयी- दिलीप माथुर, आयुक्त, नगर पालिका, माउण्ट आबू ।