HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.2℃
news-details
स्ट्रीट वेंडर्स धरना दुसरे दिन भी जारी, रैली निकाल किया धरना प्रदर्शन

स्ट्रीट वेंडर्स धरना दुसरे दिन भी जारी, रैली निकाल किया धरना प्रदर्शन

माउंट आबू। स्ट्रीट वेंडर्स को पुनः उनके स्थान पर बेठने की अनुमति को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरा दिन भी जारी रहा, स्ट्रीट वेन्डरस् द्वारा निकाली गई रैली नगरपालिका से होते हुए, चाचा म्यूजियम, बाजार, उपखण्ड कार्यालय, एम.के चैराया, नक्की लेक से होते हुए पुनः नगरपालिका पहुॅची। नगरपालिका अपने निर्णय पर अटल जहा नगर पालिका स्ट्रीट वेंडर्स को अशोक वाटिका, सनसेट रोड पर जगह देने की योजना बना रहा है वही स्ट्रीट वेंडर्स पुनः उनके स्थान पर बेठने की जिद्द को लेके अड़े हुए है, उनका मान्ना है की अशोक वाटिका पर पर्यटन 80% घट जायेगा, वहा बेठे तो आधे से ज्यादा समय खाली बेठे रहना पड़ेगा | शहर की मुख्य पार्किंग में बेठने की इच्छा स्ट्रीट वेंडर्स का कहना है की अगर उन्हें पोलो ग्राउंड के सामने की पार्किंग में जगह दे दी जाये तो उन्हें एक स्थापित जगह मिल जाएगी जिसका वह लोग प्रति माह कर भी चुकता करते रहेंगे | street-wanders-protest-day-2

Search