HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.6℃
news-details
डाक विभाग की ओर से आयोजित ढाई आखर अभियान में सेंट जाॅन्स की नेहा को राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार

डाक विभाग की ओर से आयोजित ढाई आखर अभियान में सेंट जाॅन्स की नेहा को राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार

सेंट जाॅन्स स्कूल की छात्रा नेहा को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ आबूरोड, 29 सितम्बर । सेंट जाॅन्स स्कूल प्राचार्या उमाश्याम ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा नेहा राठौड को भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित ढाई आखर अभियान के तहत ’प्रिय बापू महात्मा गांधी आप मुझे प्रेरित करते हैं’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में अंतरदेशीय पत्र श्रेणी में, 18 वर्ष आयु वर्ग में तीसरे पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, जिसमें पुरस्कार स्वरूप नेहा को 5000 रूपये व प्रमाण पत्र गांधी जयंती के अवसर पर प्रदान किया जायेगा। यह पुरस्कार मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, परिमंडल, भोपाल की ओर से वितरित किया जायेगा । प्राचार्या उमाश्याम जी व निदेशक के. ए. श्याम कुमार जी ने नेहा को उसकी उपलब्धि पर उसका उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

Search