HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 10वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2018-19

सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 10वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2018-19

सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को दिनाँक 06/05/2019 को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। जिसमें कुल 115 विद्यार्थियों मे से 15 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ऊपर, 23 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 25 विद्यार्थियों को 70 से 80 प्रतिशत के बीच, 19 विद्यार्थियों को 60 से 70 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त हुए। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उत्र्कष्ट रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान पर पल अग्रवाल 97ः, द्वितीय स्थान पर प्रांजल चैधरी 94%, निशा कुमारी 94%, तृतीय स्थान पर हर्ष शर्मा 93.4%, शेष अन्य रानू चैहान 92.2%, रिया जाँगिड़ 92%, योगेश दीक्षित 91.2%, कुशल सोनी 91%, नीरज पाँचाल 90.8%, कणिका गर्ग 90.6%, रीया तेहलरमानी 90.4%, कृष्णा डी अग्रवाल 90%, नीरव बारोठ 90%, जोवियल जोय 90%, व्रन्दा बटनागर 90%, इन सभी विद्यार्थियों ने 90 व 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। संस्था प्रधानाचार्य फादर जोसफ ने विद्यालय की कक्षा 10वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Search