HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 24.9℃
news-details
सेन्ट एन्सेल्म्स स्कूल, आबूरोड़ का 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परिणाम

सेन्ट एन्सेल्म्स स्कूल, आबूरोड़ का 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परिणाम

सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उत्र्कष्ट रहा। तुषार कपूर 96%, श्रुजा के पटेल 95%, रिद्धि शाह 95%, देव सिंह तोमर 95%, मित्राश सैनी 95%, राघव अग्रवाल 94%, दक्षिता राठैड 94%, देव अग्रवाल 93%, विधि विजय गुप्ता 92%, यश पंचाल 90% इन सभी 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही 24 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये। संस्था प्रधानाचार्य फादर साईमन ने विद्यालय की कक्षा 10वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Search