HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ के 10वीं बोर्ड में 19 विद्यार्थियों को 10 CGPA

सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ के 10वीं बोर्ड में 19 विद्यार्थियों को 10 CGPA

सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड़ का 10वीं बोर्ड सी.बी.एस.ई का परीक्षा परिणाम 2016-17 सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट ऐन्सलम् सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आबूरोड के विद्यार्थियों का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतर और उत्र्कष्ट रहा। गजेन्द्र सिंह, हर्ष कुमावत, हर्षित कुमार, जाजुण्डा अमिषा, जाजुण्डा मनिषा, लविना गर्ग, मेहर टी. कोनट्रेक्टर, नन्दिनी पंजवानी, निखिल प्रजापति, निशा यादव, पलक शर्मा, प्रिति सामतानी, राहुल कुमार, रिधि एस. जैन, रिया मिश्रा, रूद्रप्रताप सिंह, शिवकरण सिंह, शुभम सिंघल, सिधि बंसल इन सभी 19 विद्यार्थियों ने 10 CGPA सर्वश्रेष्ठ ग्रेड अंक प्राप्त किये। संस्था प्रधानाचार्य फादर साईमन ने विद्यालय की कक्षा 10वीं के सभी होनहार छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाँए दी। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Search