HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 24.3℃
news-details
सी.आई.टी प्लेसमेंट्स में सबसे अव्वल, 08 बी.टेक छात्र छात्राओ को मिली जॉब

सी.आई.टी प्लेसमेंट्स में सबसे अव्वल, 08 बी.टेक छात्र छात्राओ को मिली जॉब

चार्टर्ड इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलोजी, आबूरोड में सोमवार दिनांक 10/04/2017 को साॅफ्ट वेयर सजेस्ट कम्पनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंन्ट का अयोजन हुआ। प्लेसमेंन्ट अधिकारी अनु बडोला ने बताया कि कम्पनी के एच0आर0 मेनेजर श्री सेतु, श्री ऋषि एवं खुश्बु टेकचंदानी ने प्लेसमेंन्ट की शुरूआत कम्पनी का प्रोफाइल बताकर की। इसके बाद टेक्निकल राउण्ड एवं एप्टीट्यूड टेस्ट हुआ। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू में बी.टेक के 08 छात्र छात्राओं का चयन किया गया जिसमें प्राचुर्यलाल दास, शिवानी शर्मा, मनीष आसवानी, मंथन शाह, एवं शुभम मारू का चयन किया गया, इनका वार्षिक पेकेज 2.3 लाख रहेगा। दिपाशा शर्मा, विजय कुमार एवं अरमानसिंह को 20 मई को आॅफर लेटर अहमदाबाद हेड आॅफीस से प्राप्त होगा कोलेज के निदेशक श्री तेजस.आर शाह ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

Search