New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने इस अवसर पर राज्य सरकार की सिरोही जिले में स्वीकृत अरबों रूपये की कृषि सिंचाईं, विद्युत, सडक परिवहन इत्यादि योजनाओं की जानकारी देते हुये कार्यकर्ताओं को आवहान किया कि वे केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों वार्ड अनुसार ईकाई स्तर तक लेकर जायें तथा विकास के प्रस्ताव वार्ड ईकाई के कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति, व नगरपालिका अध्यक्ष तक देवें ताकि कडी से कडी विकास की जुड सके।
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2015 सिरोही जिला प्रशिक्षण महाभियान वर्ग के मिडीया प्रभारी हरिश दवे ने जानकारी देते हुये बताया कि द्वितीय दिवस प्रथम एवं द्वितीय सत्र में सोशियल मिडीया विषय पर प्रदेश पदाधिकारी शरद गोयर एवं मिडीया प्रबन्धन विषय पर मनोज जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सारभूत व अमूल्य जानकारी प्रदान की सोशल मिडीया व मिडीया प्रबन्धन पर दोनों वक्ताओं ने बताया कि बदली हुई वैश्विक व्यवस्था में सूचना तकनीकी व प्रोद्योगिकी के बदलाव में इन्टरनेट, मोबाईल, प्रिन्ट व इलैक्ट्रोनिक मिडीया सूचना के आदान प्रदान में जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गया है जिसका असर सामाजिक आर्थिक व राजनैतिक गतिविधियों में भी असरदायक है। विश्व में सोशल मिडीया का असरदायक उपयोग अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनाव प्रचार में किया था भारत में अन्ना हजारे का आंदोलन भी सोशल मिडीया क्रान्ति की देन है तथा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमति वसुन्धरा राजे ने गत चुनावों तथा संगठन की गतिविधियों के प्रचार प्रसार में बखुबी उपयोग किया तथा भाजपा संगठन केन्द्र व प्रदेश के फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर, यू ट्यूब एकाउण्टांे की जानकारी देते हुये जिले के पदाधिकारियों मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सोशल मिडीया प्रिन्ट व इलैक्ट्रोनिक मिडीया में तकनीकी व प्रबन्धन की जानकारी देते हुये इसे संगठन हित में अपनाने के साथ जिले में मिडीया केन्द्र बनाने की बात कही।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमति तारा भण्डारी ने वर्तमान केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा हमारा सैद्धान्तिक अधिष्ठान विषय पर वक्ता पूर्व जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने एवं देश के सम्मुख चुनौतियां विषय पर जिला प्रमुख श्रीमति पायल परसुरामपुरिया ने ओजस्वी उद्बोधन व मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशिक्षण वर्ग में माउण्ट आबू के सभी पार्षद गण व् अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।