New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
हम सभी को मिलकर जनता के हक के लिए लडाई लडनी है और राज्य सरकार की विफलताओ को आमजन के सामने लाना है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं जिला परिषद मेम्बर रंजु रामावत, प्रधान पंचायत समिति लालाराम गरासिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लखमाराम कोली, प्रधान शिवगंज जीवाराम आर्य, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कुशल देवडा, ब्लॉक अध्यक्ष रेवदर भेरूलाल भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष आबूरोड गणेश बंजारा, ब्लॉक अध्यक्ष पिण्डवाडा राकेश रावल, ब्लॉक अध्यक्ष माउंट आबू हडवंत सिंह देवडा, जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया, तेजसिंह देवडा, नारायण सिंह भाटी, जिला महामं़त्री गुमानसिंह देवडा, हमीद कुरैशी, जिला सचिव हाफिज खान, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा,प्रदेश अल्प संख्यक मिडीया प्रभारी मोहम्मद जुनैद आदिल, प्रतिपक्ष नेता शिवगंज अब्बास अली, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष जय कुमार, पूर्व अध्यक्ष कयूम खान, केतन पुरोहित, सुनिल कुमार, राकेश पुरोहित, शाहरूख खान, हिमांशु बैरवा, साहिद खान, नगरपालिका पार्षद योगेश सिंहल, दीपक सैनी, मीनू सैनी, कांतिलाल परिहार सहित वरिष्ठ कांग्रेस व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुस्लिम समाज,व्यापार मंडल व विभिन्न संगठनो ने किया स्वागत
माली समाज में आयोजित प्रतिपक्ष नेता नरगिस कायमखानी का अनाज किराणा व्यापार मंडल के सागरमल अग्रवाल, अरावली मजदूर संघ के सरदार खान, वाल्मिकी समाज, चांदमारी मस्जिद के अब्दूल रहमार, मुस्लिम समाज के रशीद कुरैशी, रफीक बेलिम, साबिर कुरैशी,लईक अहमद,रज्जाक खां, माधव यूनिवर्सिटी के मोक्सीस जैन सहित अन्य ने शॉल व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सभी ने की अभिनंदन कार्यक्रम की प्रशंसा
आज आयोजित नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी के अभिनंदन समारोह की सभी कांग्रेस जन व जनता ने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहां कि इस तरह का अभिनंदन समारोह अध्यक्ष की चुने जाने के बाद भी नही होता। एनएसयूआई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सभी लोगो ने प्रशंसा की।
भारी संख्या में पहुंचे लोग
एनएसयूआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों व जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। दूर दूर से कांग्रेस इस कार्यक्रम में पहुंचे।
कांग्रेस में दिखे गुट
- नगर कांग्रेस,युवक कांग्रेस व पांच पार्षद नही रहे मोजूद
आबूरोड। प्रदेश हो या कैन्द्र सभी जगहो पर कांग्रेस अपनी गुट बाजी के कारण हासीये पर जा रही है, जिसके लिये सभी एक दूसरे पर अरोप प्रत्यारोप कर रहे है लेकिन कोई भी इस पर कोई ध्यान नही दे रहा है, जिसके कारण कांग्रेस अपने हासीये पर जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या प्रदेश अध्यक्ष सभी एक जुटता की बात कर रहे है, लेकिन हकिकत कुछ ओर ही है।
रविवार को आबूरोड नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता नरगीय कायमखानी का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा माली समाज में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया था, अभिनन्दन समारोह में प्रदेश से लेकर जिले तक के सभी पदाधिकारी पूर्व विधायक सहित लोग मोजूद रहे लेकिन आबूरोड नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस सहित पालिका के पांच पार्षद कार्यक्रम मे नही आये, जिसके कारण कांग्रेस गुटो में बटी दिखाई दी। सूत्रो की माने तो जिले मे कांग्रेस दो आला नेताओ के दो गुटो में बटी हुई है वही नगरपालिका चुनाव के बाद कांग्रेस ने 10 सीटों पर काबिज हुई ओर दोनो ही खेमों मे 5-5 पार्षद होने के कारण दोनो ही गुट प्रतिपक्ष नेता बनाने मे लगे हुये थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दो बार पार्षद रही नरगीस कायमखानी को प्रतिपक्ष नेता के लिये चयन किया गया ओर नेता की नियुक्ति की गई। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष नाराज नजर आया ओर अभिनन्दन समारोह में मोजूद नही रहा।
ऐसे तो हो गया विकास
जहां भाजपा अपने पूर्ण बहुमत के साथ शहर के विकास का दावा कर रही है वही कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा के कार्य की निती का विरोध कर रही है जिससे की वह शहरवासीयों की समस्या को हल करवा सके लेकिन कांग्रेस कंाग्रेस के पार्षद तो खुद खेमे में बटे हुये है वह केसे शहरवासीयों की उम्मीदो पर खरा उतर पायेगें, ओर शहर के विकास में अपनी भूमिका निभाएगें।