New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इससे बड़ा सशक्तिकरण का उदाहरण और क्या हो सकता है। ये बहने ना केवल खुद को सशक्त बना रही है परन्तु बल्कि दूसरों की भी बुराईयों को समाप्त करने के लिए प्रेरित कर रही है। आबू पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में महिलाओं को सशक्त बनाने बेहतर कार्य कर रही है ब्रह्माकुमारीज संस्थान। जहॉं नारियों का सम्मान नहीं होगा वहॉं बेहतर समाज की स्थापना नहीं हो सकती। ब्रह्माकुमारीज संस्था इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।
बेटियों को केवल बचाने ही नहीं बल्कि उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है, ताकि वे समाज में खुद को सशक्त बना सकें। महिला प्रभाग की मुख्यालय संयोजक बीके डा सविता ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को व्यक्तिगत स्तर पर इतना मजबूत बना देना ताकि वे समाज को सही दिशा दे सकें। इसके मददेनजर ब्रह्माकुमारीज संस्थान का महिला प्रभाग राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में अभियान चला रहा है।
पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने कहा कि जिले में हमारे साथ एक ऐसी संस्थान है जो पूरे विश्व में महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। इसके साथ ही हमें आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तारा भण्डारी, शांतिवन के मुख्य अभियन्ता बीके भरत समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
रैली रही आकर्षण का केन्द्र: सिन्धी धर्मशाला से बेटी बचाओ सशक्त बनाओ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में रानी लक्ष्मीबाई, देवी देवताओं की सजी सजीव झांकी, भारत माता की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर श्रीगंगानगर की बीके मोहिनी समेत कई लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी।