HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.3℃
news-details
कलश यात्रा निकाल दिया 'गऊ माता' रक्षा का संदेश

कलश यात्रा निकाल दिया 'गऊ माता' रक्षा का संदेश

देश व समाज निर्माण में गाय माता की अहम भूमिका है- मुरलीधर आबूरोड। हमारा समाज आज अंधकार की ओर जा रहा है वही देशभक्ति के प्रति भी लोग दूर होते जा रहे हर जगह अपना फायदा ढूुढ रहे है लेकिन अगर हम देखे तो गाय माता के जीवन से सीख ले तो हम देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते है। शनिवार को जूनी खराड़ी में आयोजित गोरज संकलन महोत्सव को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने अपने विचार व्यक्त किये। महोत्सव के तहत भक्तो ने गऊ माता का किया पूजन वही युवतियो ने कलश यात्रा निकाल गऊ रक्षा का दिया संदेश। save-cow-abu-road-14-11-14-2 जूनी खराडी में मेघवाल वास स्कूल के सामने आयोजित पथमेडा गौशाला द्वारा आयोजित गोरज संकलन महोत्सव के तहत आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने कहा की गाय की संख्या कम होती जा रही है। इससे दूध, दही, घी, गोमूत्र की उपलब्धता में भी कमी आ गई है। ऐसे में समाज में पापाचार, व्याभिचार आदि बढ़ रहा है। सतोगुण गाय के गव्य से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज गाय को मां के रुप में मानता है। उन्होंने कहा कि कृषि में रसायन व पेप्सीसाइड के उपयोग से हमारा खानपान दूषित हो चला है। वात्सल्य, प्रेम, करुणा, संवेदना व परोपकार के भाव गोमाता द्वारा ही प्रदान किए जाते है। भगवान ने गाय के रुप में मनुष्य को दिव्य प्राणी दिया है, जो मनुष्य के जीवन को संरक्षित रखता है। ऋषि व कृषि संस्कृति गाय के बिना अधूरी है। गाय हमारे जीवन व संस्कृति का आधार है। अन्तोगत्वा गाय की शरण में तो जाना ही पड़ेगा। भूकंप के साथ धरती का संतुलन कायम रखने का कार्य गाय ही करती है। इसी के चलते प्रत्येक घर में गाय होनी चाहिए। गाय के बिना जीवन अधूरा है। जिसने भी गाय कर सेवा की है। उसका बेड़ा पार है। गाय को घर में रखने से वास्तु दोषों का नाश होता है। गाय के गोबर, गोमूत्र से घर का वातावरण शुद्ध होता है। समाज, देश, संस्कृति की उन्नति के लिए गाय की शरण में जाने से ही कल्याण होगा। गोहत्या बंद होनी चाहिए। इसके लिए समाज को सामूहिक रुप से खड़ा होना पड़ेगा। खाने की वस्तुएं पॉलीथिन में होने के चलते गाय उसे खा लेती है। यही पॉलीथिन उसकी मौत का कारण बनता है। समारोह के बाद युवतियो द्वारा ढोल-थाली की धुनो पर निकली कलश यात्रा में बालिकाएं सिर पर कलश उठाए चल रही थी। इस अवसर पर अशोक चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल, सुरेश कोठारी,भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल, बाबू भाई पटेल, हरीश गुप्ता, देवाराम, कांतिलाल कलावंत, मोहललाल खिन्नीवाल, शारदा जोशी, प्रमोद सिहंल व किशोर गोयल, पार्षद समेत बड़ी संख्या मेंं गोभक्त मौजूद थे। save-cow-abu-road-14-11-14-3 अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल -विश्व हिन्दु सेना ने किया उपचार आबूरोड। शहर के पारसीचाल स्थित सदर बाजार तिराहे पर शनिवार की अल सुबह एक अज्ञात वाहन द्वारा गाय को घायल कर दिया। क्षेत्र के लोगो ने तुरन्त गौरक्षा विश्व हिन्दु सेना के सदस्यो को सुचित किया । सुचना मिलते ही सेना के नगर उपाध्यक्ष नकूल पाठक सहित सदस्य मौके पर पहुंचकर घायल गााय का प्राथमिक उपचार कर उसे गौरक्षा वाहिनी से पशु चिकित्सालय लेकर गये जहां पर चिकित्सको द्वारा घायल गाय का पूर्ण उपचार करे उसे उसके मालिक को सोपा गया। इस दोरान जिला संयोजक लोकेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द मालविय, नगर उपाध्यक्ष नकूल पाठक, रितेश सूर्यवंशी, सतीश, प्रवीण सिंह, मनीष यादव सहित सदस्यो ने अपना सहयोग दिया।

Search