पूर्व विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर तैयारीयों का लिया जायेंजा
पूर्व विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे को लेकर तैयारीयों का लिया जायेंजा
आबूरोड। राजस्थान में रिफायनरी बचाओं अभियान के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 25 दिसम्बर को आबूरोड में प्रस्तावित दौरे को लेकर पूर्व विधायक संयम लोढा ने रिफायनरी संघर्ष समिति सदस्य एवं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी एवं कांग्रेसजनो के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
आबूरोड के तलहटी क्षेत्र में आयोजित सभा स्थल पर पूर्व विधायक संयम लोढा ने पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को देखा एवं कांग्रेस जनों से बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि राज्य की भाजपा सरकार अम्बानी से सांठ गांठ के चलते पचपदरा में प्रस्तावित रिफायनरी को ठंडे बस्ते में डालकर बैठी है। आश्चर्य की बात है कि केंन्द्र सरकार भी इस मामले को मूक दर्शक बनकर देख रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अथक प्रयास कर इस रिफायनरी के प्रोजेक्ट को स्वीकृत करवाया था लेकिन भाजपा सरकार विकास को भी राजनीतिक चश्मे और दलगत लाभ हानि से जोडकर देखती है, यह बात अब आम जनता भी समझ चुकी है। उन्होंने कहां कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री दुनियाभर में घूमकर भारत में निवेश के लिए न्यौता दे रहे है वहीं दूसरी तरफ अपने देश में तयशुदा काम को रोक रखा। रिफायनरी में हो रहे विलम्ब में देश व प्रदेश दोनो को हानि हो रही है।
पचपदरा रिफायनरी से आम जनता ने बडी उम्मीदे लगा रखी है इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दोनो रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। रिफायनरी से जुडे अन्य उत्पादो की अनेक औद्योगिक ईकाईयां लगने की पूरी पूरी सम्भावना है। उन्होंने कहां कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार ओद्योगिक विकास के लिए वातावरण नही बना पा रही हैं। दो साल में एक नयी बडी औद्योगिक ईकाई नही लगी है साथ ही लघु एवं मध्यम औद्योगिक ईकाईयां बंद हो रही है। सबका साथ और सबका विकास का नारा अब पूरी तरह से दम तोड चुका है। उन्होंने कहां कि किसान को बीज नही मिल रहा है, खाद्य नही मिल रहा है, सिंचाई के लिए पानी नही मिल रहा है, कुओं पर मोटर चलाने के लिए बिजली नही मिल रही हैं, युवाओं को नौकरी नही मिल रही है, शडयंत्र पूर्वक नरेगा योजना को बंद किया जा रहा है जिससे सभी तबके में भाजपा सरकार के प्रति निराशा का माहौल है।
इस अवसर पर रिफायनरी संघर्ष समिति सदस्य एवं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी, पूर्व प्रधान तेजसिंह देवडा, अणदाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, कांतिलाल परिहार, दीपक सैनी, षिवषंकर शर्मा, उप प्रधान हरीष चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, जयंति मारू, सुलोचना परमार, हरीदेवी, देवाराम बंजारा, हमीद कुरैशी, निम्बाराम गरासिया, गोविंद अग्रवाल, धर्मेष जैन, सागरमल अग्रवाल, हाफिज खान, रविन्द्र प्रताप सिंह, राजेष चौधरी, उप सरपंच संजय कुमार, हनीफ बेलीम, केतन पुरोहित सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वही इसी क्रम में नगर कांग्रेस कार्यलय में भी नगर अध्यक्ष अमित जोशी के नेत्तृव में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक् मे जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रमो के बारे मे कांग्रेसी सदस्यो को ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर सफल बनाने को कहा।
फोटो- 6 एबीआर