New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
उन्होंने कहा कि मन के संतुलन से हर कार्य में सफलता मिलती है। जब मन शांत होगा तब हमारा हर कार्य पूर्ण रूप से सफल होगा। इसलिए दैनिक दिनचर्या में राजयोग को शामिल करें। तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में सब कुछ सीखने को मिलेगा।
गुजरात सरकार के विशेष सचिव तथा टूरिज्म विभाग के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि हम नियमों की अवहेलना करते है और उसका नतीजा हमें ही भुगतना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि कई बार देखा गया है कि जब हम यात्रा कर रहे होते है तो हेलमेट का प्रयोग नहीं करते है जबकि साथ में मोटरसाईकिल पर परिवार भी होता है। जैसे ही पुलिस देखते है पत्नी पीछे से हेलमेट लगा देती है। मतलब इसे जिम्मेदारी समझने से इंसान कतराता है।
तमिलनाडू के टूरिज्म कमिश्रर एच एस मीना ने कहा कि टूरिज्म और यातायात एक ही सिक्के के दो पहलू है। यदि हम यातायात को बेहतर बनायेंगे तो उससे टूरिज्म भी बढ़ेगा। इसलिए जितनी सुरक्षित यात्रा होगी उतना ही टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य तथा स्टेलर ग्रीनटेक गुडग़ॉंव के चेयरमैन सुखवीर सिंह ने कहा कि जब हम रेलवे में थे तो राजयोग का प्रशिक्षण लोको पायलटों एवं कई कर्मचारियों को कराया जाता था जिसका सकारात्मक बदलाव देखने को मिला था। इससे व्यापक रूप में करने की जरूरत है।