HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
राजयोगिनी दादी जानकी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त

राजयोगिनी दादी जानकी स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त

आबू रोड, 8 सितम्बर, निसं। अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका सौ वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी को शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन में दस सितम्बर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सौ वर्षीय दादी जानकी का प्रारम्भ से ही स्वच्छता को लेकर भारत सहित पूरे विश्व के 140 देशों में मुहिम चलाती रही है। दादी का मानना है कि बाहरी स्वच्छता के लिए मन की स्वच्छता होना भी जरूरी है। तभी स्वच्छता हमेशा कायम रह सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये इस अभियान में संस्थान ने बढ़ चढक़र हिस्सेदारी निभायी है। दादी ने इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में दादी ने पूरे देशभर में अपने संस्था के सदस्यों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समय प्रति समय योगदान देती रही है

Search