HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 23.5℃
news-details
भारत का सर उंचा था, उंचा है ,उंचा रहेगा: राजनाथसिंह

भारत का सर उंचा था, उंचा है ,उंचा रहेगा: राजनाथसिंह

भारत के गृहमंत्री आज आबूरोड दौरे पर रहे आबूरोड के ब्रहमाकुमारीज संस्था में आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम मे वें आबूरोड के दौरे पर आए थे इस दौरान उन्होनें मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए देश को सदेंश देते हुए कहा कि भारत का सर उंचा था, उंचा है ,उंचा रहेगा गौरतलब है पिछले दिनों भारतीय सैनिकों के साथ पडोसी देश के सैनिको द्वारा की गई बर्बरता को लेकर पूरे देश में रोश फैला हुआ है। वही गृहमंत्री के मध्यप्रदेश में बदला लेने की बात कहे जाने पर पत्रकारों द्वारा सवाल पूछा गया जिस पर वे सवाल को टालते हुए आगे बढ गए जाते जाते बस देश के वासियों के लिए एक सदेंश छोड गए की देश का सर उंचा था, उंचा है और हमेशा उंचा रहेगा इससे से अंदाजा लगाया जा सकता है भारत आने वाले समय में पाकिस्तान को लेकर कोई कडी कारवाई कर सकता है। वही इससे पूर्व विज्ञान, अध्यात्म और पर्यावरण पर आधारित वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मंदिर में पूजा करने और मस्जिद-चर्च में इबादत करने से व्यक्ति आध्यात्मिक नहीं हो जाता। बल्कि विश्व की चिंता करने वाला व्यक्ति आध्यात्म के सबसे निकट होता है। ब्रह्माकुमारिज की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संस्था पर्यावरण और प्रकृति की सात्विकता बनी रहे, उसके लिए प्रयासरत् है। यहां केवल मानव की नहीं, बल्कि मानवेत्तर प्राणियों की भी चिंता होती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश में विज्ञान और अध्यात्म को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। हमारे यहां चरक, कणाद, भास्काराचार्य और आर्यभट्ट जैसे ऋषि हुए हैं, जो उच्च कोटी के वैज्ञानिक भी थे। संस्था द्वारा 80 लाख पौधारोपण के संकल्प का भी जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां जो कार्य हो रहे हैं, वो तो सरकार भी नहीं कर सकती।

Search