HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.8℃
news-details
रेलवे स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत : आबूरोड़

रेलवे स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत : आबूरोड़

विज्ञान में अर्मत देवासी, वाणिज्य में दीपीका राव व कला में पारूल मोरवाल रहे प्रथम आबूरोड। सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित कक्षा 12 वीं के परिणाम में रेलवे सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चौहान ने बताया कि कला वर्ग में पारूल मोरवाल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासील किया। पारूल मोरवाल ने इतिहास मे 90, पोलेटीकल साईंस में 80,अंग्रेजी में 83, हिन्दी में 92 व चित्रकला मे 91 अंक प्राप्त किये। विज्ञान संकाय में अमृत देवासी ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में दीपीका राव में 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख व्याख्याता रंजन सिंह ने बताया कि स्कूल का हर वर्ग मे परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सभी उर्तीण विधार्थीयो को स्कूल के समस्त व्याख्याताओ द्वारा बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।

Search