New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
The awards and recognition were distributed in the presence on Magsesy Award Winner Social Activist Smt. Aruna Roy. The recognition as FINALIST in Manthan Award 2015 was received by only 3 community radio station in India. The Manthan Award is a first of its kind initiative to discover, recognize and honor the BEST use of ICT and digital tools for developmental purposes. The Award is less about technology and digital media but more about the right use of digital and technological tools to empower people. The year 2015 was 12th year of Manthan Award. The event was organised by Digital Empowerment Foundation in collaboration with Public Interest Registry and Vodafone Foundation in India Habitat Center, Lodhi Road, New Delhi.
********** उपरोक्त लेख हिंदी में **********
ब्रह्माकुमारिज़ द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो मधुबन 90.4 एफ.एम. ने अपनी समुदाय सेवा की सफलताओं में एक और नया कीर्तिमान शामिल कर लिया है |दिनांक 2 दिसंबर 2016 को डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 12वें मंथन अवार्ड में ई-कम्युनिटी ब्राडकास्टिंग वर्ग में रेडियो मधुबन ने फाइनलिस्ट के रूप सफलता अर्जित की | इस वर्ग पुरे भारत के सभी सामुदायिक रेडियो स्टेशन में से सिर्फ ३ सामुदायिक रेडियो को यह सफलता प्राप्त हुई |
रेडियो मधुबन के द्वारा प्रसारित किये जाने वाला कार्यक्रम "आप का स्वास्थ्य आप के हाथ में" जो आदिवासी समुदाय के लिए फ़ोन आधारित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम है उसे यह सम्मान हासिल हुआ | यह कार्यक्रम हर रविवार प्रातः 10 बजे प्रसारित होता है | रेडियो मधुबन के स्टेशन प्रमुख बी.के. यशवंत पाटिल ने सोशल एक्टिविस्ट और मेगसेसे पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती अरुणा रॉय की उपस्थिति में यह सम्मान प्राप्त किया | इस कार्यक्रम में कुल 13 वर्गों में पुरस्कार वितरित किये गए | जिसमें बंगला देश और श्रीलंका के भी प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते | यह कार्यक्रम डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली, वोड़ा फ़ोन फाउंडेशन और पब्लिक इंटरेस्ट रजिस्ट्री के सह प्रायोजन में इंडिया हेबिटाट सेण्टर, नई दिल्ली में 2 दिसंबर 2016 को आयोजित किया गया था |