HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 21.1℃
news-details
माउंट आबू पर्यटक सीजन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक

माउंट आबू पर्यटक सीजन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक

आज दिनांक 2 नवंबर को शाम 4 बजे नगरपालिका पुस्तकालय में पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर की अध्यक्षता में आबू नागरिकों, व्यापारिक, सामाजिक संघठनो के प्रतिनिधियों की बैठक हुई..! बैठक में दो मुद्दे विशेष रूप से उठाये गए...पहला पोलो ग्राउंड में पर्यटकों के वाहनों के प्रवेश को लेकर दूसरा टोल नाके पर स्थानीय वाहनों को निःशुल्क प्रवेश देने हेतु उठाया गया...! पोलो ग्राउंड को प्रशासन द्वारा वाहन प्रतिबंधित एरिया घोषित किया गया था, जिससे स्थानीय नागरिकों व पर्यटको में रोष व्याप्त हुआ था इस को मद्देनजर रखते हुए व पर्यटको की भारी संख्या देखते हुए उपखंड अधिकारी अरविन्द पोसवाल द्वारा पोलो ग्राउंड को वाहनों के लिए अनुमति दे दी गई...! उधर टोलनाका पर स्थानीय लोगो से भी शुल्क वसूलने का मुद्दा पिछले दो दिनों से स्थानीय लोगों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ था...पालिका सदस्य सुनील आचार्य ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि ये कुछ लोगो द्वारा पालिका व प्रशासन के विरुद्ध भृम फ़ैलाया जा रहा है, जिससे पालिका व प्रशासन की छवि लोगो में नकारात्मक हो...किसी भी लोकल व्यक्ति से शुल्क ना लिया जा रहा है ना ही लिया जायेगा..! भाजपा आबू मंडल अध्यक्ष ने अपना सुझाव दिया की पालिका आबू में आने वाले व्यापारियो को भी निशुल्क करे जिससे रोजमर्रा काम आनेवाली वस्तुए दूध, सब्जी व अन्य के दामो पर कोई असर ना पड़े..! उपखण्ड अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने सुझावों का स्वागत किया व अगली बोर्ड मीटिंग में इस पर चर्चा कर संसोधन करने का आस्वासन दिया...! बैठक मे नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे, नपा सदस्यों के अतिरिक्त अर्बुदा व्यापर संघ अध्यक्ष गौरव गोयल, टेक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवीण सिंह, होटल एसोसिएसन अध्यक्ष कश्यप जानी, विहिप अध्यक्ष खुशवंत राज, शिव सेना अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी व अन्य नागरिक उपस्थित रहे...!

Search