New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
कार्यवाही रही चर्चा का विषय शहर के मुख्य बजार मे प्रशासन की बिना स्वीकृति के एक दर्जन से भी ज्यादा पटाखो की दुकाने चल रही है, शहर का मुख्य बाजार काफी सकरा होने के कारण यहा पर हादसे का डर बना हुआ होता है, इस बारे उपखण्ड अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने को कहा तो ओर शुक्रवार को कार्यवाही भ्ज्ञी हुई लेकिन वो कार्यवाही शहर के मुख्य बाजार को छोड कर शहर के बहारी भाग मे स्थित एक छोटी सी दुकान पर हुई, इस कार्यवाही ने प्रशासन पर सवालिया निशान खडा कर दिया कि कही प्रशासन कि सह पर तो मुख्य बाजार मे पटाखे की दुकाने संचालित नही हो रही है।
क्या हादसे के बाद जागेगा प्रशासन शहर का मुख्य बाजार पूरा बारूद से भरा पडा है, बाजार काफी सकरा होने के कारण उसमे से दुपहिया वाहन नही निकल पाते है, अगर कभी किसी चिंगारी से कोई हादसा हो गया तो कोन होगा जिम्मेदार वही हादसे के बाद शायद प्रशासन कि आंखे खुलेगी ओर ओर सांत्वना के लिये आयेगा।
तहसीलदार रहे नदारद शहर मे बारूद के कारण पूरा शहर दहस्त मे है ओर प्रशासन द्वारा एक मात्र कार्यवाही भी कि गई लेकिन अपने खुद कि पुष्टि के बाद भी तहसीलदार किसी भी प्रकार कि कार्यवाही करते नजर नही आये वही जो एक नाम मात्र कि कार्यवाही हुई उसमे भी वो खुद नदारद रहे जो कि कई सवालो को जन्म दे रहा है। इस बारे मे जब आज उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार को फोन किया गया तो उन्हेाने फोन अटेण्ड नही किया।