HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 01 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.2℃
news-details
श्रमिक संघ के अधिवेशन के पोस्टर का हुआ विमोचन

श्रमिक संघ के अधिवेशन के पोस्टर का हुआ विमोचन

जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ सिरोही एवं अधिवेशन समिति की बैठक वृत महामंत्री मोहनलाल माली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी तीन अप्रेल को वृत अधिवेशन पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। साथ ही अधिवेशन का पोस्टर का भी विमोचन किया गया। अधिवेशन के संयोजक कैलाश कुमार सैन ने आगामी कार्य योजना व रणनीति बनाई साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। माली ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ मोहनलाल जेतमाल प्रदेश अध्यक्ष के कर कमलो से होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका पुष्पेन्द्र सिंह राणावत राज्य ऊर्जा मंत्री निभाऐंगे, अध्यक्षता रणछोडलाल बारोठ करेंगे,जिसमें सैकडों विद्युत कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होने बताया कि कर्मचारियों द्वारा देशहित ,उद्योग हित, श्रमिक हित का एक दिवसीय मंथन होगा। बैठक में वृत कोषाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापत द्वारा अधिवेशन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन-मन व धन से सहयोग व मेहनत करने की अपील की साथ ही अधिवेशन को सफल बनाने का आïह्वान किया गया। बैठक ें कैलाश सैन, मोहनलाल प्रजापत, पाताराम, रामाराम, कैलाश आर्य, गणेशराम देवासी,आनंदजी तथा चंपत पटेल मौजूद थे। संपादक हरीश दवे, सिरोही

Search