• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.5℃
news-details
अवैध शराब पर हुई माउंटआबू में कार्रवाई, भारी मात्रा में की शराब बरामद

अवैध शराब पर हुई माउंटआबू में कार्रवाई, भारी मात्रा में की शराब बरामद

माउंट आबू | देश के पर्यटन नगरी एवं सिरोही जिले के माउंट आबू में रात 8:00 बजे बाद अवैध शराब बिकने का सिलसिला कई दिनों से जारी था और माउंट आबू आने वाला पर्यटक भारी राशि देकर अवैध शराब खरीदने को मजबूर हो रहा था इसी को देखते हुए माउंट आबू पुलिस उप अधीक्षक विजयपाल सिंह ने आज माउंट आबू में अवैध शराब पर कार्रवाई को अंजाम दिया माउंट आबू के रोटरी चौराहे पर स्थित न्यू शेरे पंजाब होटल में अवैध शराब का जखीरा मिला जिसमें भारी मात्रा में बीयर की बोतल अंग्रेजी शराब के बोतल एवं ओवर भारी मात्रा में बरामद किए पुलिस की कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है मौके पर अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है |