HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.3℃
news-details
सिनेमा टॉकिजो मे अश्लील फिल्मो व पोस्टरो पर रोक की मांग

सिनेमा टॉकिजो मे अश्लील फिल्मो व पोस्टरो पर रोक की मांग

जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन आबूरोड, सेठ मंगलचन्द चोधरी राजकिय महाविद्यालय के छात्र संध्यक्ष आकाश चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थीयो ने जिल कलक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपते हुये सिनेमा टॉकिजो मे अश्लील फिल्मो व पोस्टरो पर रोक की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष आकाश चौहान ने ज्ञापन मे अवज्ञत करवाया की महाविद्यालय के मुख्य रास्ते पर एक सिनेमा टॉकिज हे जिसमे अश्लील फिल्मो का प्रदर्शन होता है वही उसके मुख्य द्वार सहित महाविद्यालय के रास्तो पर अश्लील पास्टरो को प्रदर्शित किया जाता है जिसके कारण महाविद्यालय आने वाले विद्यार्थी खास कर छात्राओ को काफी परेसानी होती है, इसी कारण कई बार राह चलते शरारती तत्वो द्वारा फबतियां भी कसी जाती हैं, इसके कारण पढाई पर भी बुरा असर पड रहा है। उन्होने ज्ञापन मे टॉकिज मालिक को पाबंद कर ऐसे पोस्टरो का प्रदर्शन करने पर रोक की मांग की। फोटो-4 एबीआर

Search