• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.9℃
news-details
सिरोही जिले में हुए पंचायत चुनाव में आबूरोड और शिवगंज में कांग्रेस तथा सिरोही, पिंडवाड़ाव् रेवदर में बीजेपी को मिला बहुमत

सिरोही जिले में हुए पंचायत चुनाव में आबूरोड और शिवगंज में कांग्रेस तथा सिरोही, पिंडवाड़ाव् रेवदर में बीजेपी को मिला बहुमत

सिरोही जिले में हुए पंचायत चुनाव में पंचायत समिति में आबूरोड और शिवगंज में कांग्रेस तथा सिरोही, पिंडवाड़ाव् रेवदर में बीजेपी को बहुमत मिला है। जबकि जिलापरिषद् में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया है। जिला परिषद् में बीजेपी ने 15 सीट जीती है और कांग्रेस ने 5 सीट पर विजयी हासिल की है। जबकि एक सीट वार्ड 17 का परिणाम रुका हुआ है। 17 में मतदान के दौरान बूथ 96 की evm ख़राब हो गई थी। जिसमे केवल 41मत पड़े थे। इसके बाद के वोट नहीं पड़े। चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी है। आयोग के निर्देशानुसार बाद में निर्णय किया जाएगा। हालांकि अभी तक की गणना में इस वार्ड का कांग्रेस का प्रत्याक्षी 4 वोट से आगे है। सिरोही = 17 14 बीजेपी 2 कांग्रेस 1 निर्दलीय रेवदर = 21 15 बीजेपी 3 कांग्रेस 3 निर्दलीय पिंडवाड़ा = 21 15 बीजेपी 6 कांग्रेस आबूरोड = 15 9 कांग्रेस 5 बीजेपी 1 निर्दलीय शिवगंज = 15 10 कांग्रेस 5 बीजेपी