HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 30 Sep, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 24.9℃
news-details
आतंकियों ने खेली स्कूली बच्चो के साथ खून की होली

आतंकियों ने खेली स्कूली बच्चो के साथ खून की होली

पाकिस्तान के पेशावर के वरसाक रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कुल में आतंक का जो चेहरा दिखा, मानो की खून से होली खेली जा रही है, आतंकियों ने स्कुल में घुसकर 100 से ज्यादा स्कूली बच्चो के साथ खून की होली खेली, इस दशहत के साथ तहरीक–ए-तालिबान नाम के संगठन ने अपना परचम फिर से लहराया| इस त्रासदी ने दुनिया की चेतना को झकझोर कर रख दिया | स्कुल में हमलावर भारी हथियारों से लैस होकर स्कुल में घुस गए, और फिर खुद को उड़ाने से पहले अन्धाधुन गोलीबारी की , व सात घंटे तक 7 आतंकवादियों ने कत्लेआम मचाया| इस निर्मम आतंकवादी हमले में कम से कम 141 लोग मारे गए है, जिसमे अधिकांश छात्र है , और साथ ही हमले में 130 लोग घायल हुए | हार जगह खून ही खून बिखरा है, देश का एक-एक बच्चा आतंक के खिलाफ गुस्से की आग में जल रहा है | www.AbuTimes.com की और से हार्दिक श्रन्दांजलि उन मासूम बच्चो को जो बिना वजह मारे गए | किसी मां ने सुबह बच्चे का,डब्बा तैयार किया होगा! किसी बाप ने अपने लाल को,खुलते स्कूल छोड़ दिया होगा !! किसे पता था वह, अब लौटेगा नहीं कभी ! किसे पता था गोलियों से, भुन जाएंगे अरमान सभी !! बच्चों में रब है बसता, उस रब से मेरी फरियाद है !! तालिबान यह कैसा तेरा, मजहब के नाम जिहाद है !! बच्चों ने तुतलाए शब्दों से रहम की, भीख भी तुझसे मांगी होगी ! अपने बचाव को हर सीमाए, उसने दौड़ कर लांघी होगी !! मासूमों के आक्रंद से भी न पिघले, हिम्मत की तेरे देनी दाद है ! हे आतंकी... यह कैसा तेरा, मजहब के नाम जिहाद है !! आतंक के साये ने हिला दी, पाकिस्तान की बुनियाद है ! तालिबान यह कैसा तेरा, मजहब के नाम जिहाद है !!

Search