New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अंतराष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन स्थित ओम शान्ति भवन के सामने से आरंभ हुई दौड़ को मुख्य अतिथियों केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी, पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, आईजी प्रशांत जंभोलकर, खेल प्रभाग राष्ट्रीय संयोजिका बी. के. शशि बहन, इंटरनेशनल बॉलीवाल फेडरेशन चेन्नई के उपनिदेशक, द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी बॉलीवाल टीम के मुख्य नेशनल कोच जी. ई. श्रीधरन आदि ने देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से आए सहभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। २१, १० व ५ किलोमीटर की मैराथन दौड़ के वापस ओम शान्ति भवन पहुंचने पर पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
पुरुस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि पहलाज निहलानी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा देश-विदेश में अन्य संगठनों के साथ मिलकर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी सौहार्द के रिश्तों को एक मंच पर एकत्रित करने का भगीरथ कार्य किया है।
केरिपुबल आई जी बी.एस. चौहान ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संगठन खेलों प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोडऩे और सामाजिक सदभावना को मजबूत करने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।
पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ने दौड़ सहभागियों को प्रोत्साहित करते हुए दौड़ आयोजकों को मंच मुहैया कराने पर आभार व्यक्त किया।
ब्रह्माकुमारी संगठन खेल प्रभाग राष्ट्रीय संयोजिका बी. के. शशि बहन ने कहा कि सभी के सांझे प्रयास से ही बड़े कार्यों में सफलता सुनिश्चित होती है।
इस अवसर पर लियास त्रिवेदी, टेकचंद भंभाणी, जगबीर ङ्क्षसह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों की ओर से विजेता प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल और नगद रशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।