New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आबूरोड में ७०% लोग आदिवासी समुदाय के रहते है.इस कानून की जानकारी लोगो को नहीं है इसलिए रेडियो मधुबन ने रेडियो पर इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है. जिसका नाम है हमारी सरकार हमारे अधिकार ! इस कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो मधुबन पर हर मंगलवार और शनिवार शाम ७ बजे से ७:३० के बीच होता है !
इस कार्यक्रम में अलग अलग बिन्दुओ पर कार्यक्रम तैयार किया गया है ! जैसे शिक्षा,शांति समिति,कर्ज,शराब,भूमि हस्तांरण,वन उपज,राशन का सामान,खनिज और पेसा पंचायत में हरेक व्यक्ति की जनभागीदारी आदि. हर विषय पर होनेवाले कार्यक्रम में नाटक,अनुभव,सरकारी नियम,गीत और सरकारी अधिकारी के साथ लाइव बातचीत के जरिये आदिवासी समुदाय को बताये जानेंगे उनके अधिकार | ये कार्यक्रम आबूरोड पंचायत समिति के सहयोग से किया जा रहा है ! रेडियो पर होनेवाले इस कार्यक्रम को नजदीक के गावो में भी सुनाया जायेगा. ताकि लोगो को अधिक से अधिक इस कानून की जानकारी मिल सके !
NC: Rohit Gupta