New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
आरोपियों को रखा मीडिया से दूर
इस पूरे मामले में पुलिस ने गोपनीयता बरते हुए आरोपियों को मीडिया के सामने नही आने दिया और पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को मीडिया से दूर रखा। इस पूरे मामले में प्रभावशाली लोग सामने आ रहे थे इसलिए पुलिस प्रभावशाली लोगो के नाम देने से कतराती रही। उपाधीक्षक ने अंत तक यही कहां कि जांच के बाद नाम देंगे। पुलिस ने इस मामले में शुरू से ही गोपनीयता बरती।
कैसे पहुंची पुलिस के पास एक करोड की राशि
पुलिस से जब एक करोड की राशि कैसे मिली तो पुलिस ने अपनी बात की इतिश्री करते हुए कह दिया कि वाया मीडिया हमारे पास राशि आ गई है लेकिन पुलिस प्रभावशाली लोगो के नाम बताने से कतराती रही। इस पूरी घटना में पुलिस की कार्यशैली प्रश्नचिंह बनकर रह गई है। मामले में लिप्त लोग प्रभावशाली होने के कारण थाने में भाजपा, संघ, कांग्रेस, शिक्षक संघ के नेताओं का जमावडा लगा रहा। वहीं घटना से शहर में हडकंप मच गया और लोग एक दूसरे से मामले की जानकारी लेते रहे।
न्यूज़ कवरेज: लैएक अहमद