• 15 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.5℃
news-details
आबू टाइम्स की मुहीम का हुआ असर, आबू नगर पालिका भी साथ जुडी

आबू टाइम्स की मुहीम का हुआ असर, आबू नगर पालिका भी साथ जुडी

आबू टाइम्स की टीम द्वारा शुरू किये गए “आपका एक पुराना ‘स्वेटर’ बन सकता हे किसी के ‘जीवन’ की ‘ढाल’ ” मुहीम से लोगो ने सराहा है एवं काफी लोगो ने इस मुहीम से जुडके इस मुहीम को सफल बनाने का विश्वास भी दिलाया | हाल ही में आबू पर्वत के मुन्ना भाई ने 2 रजाई एवं 8-10 गरम स्वेटर दान दिए और आबू रोड से सुनीता जैन, शंकुंतला जैन, माहि अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल ने भी करीब 10- 15 गरम कपडे दान दिए है | इस मुहीम की सराहना करते हुए आबू पर्वत नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुरेश जी थिंगर ने इस मुशिम से जुड़ते हुए हमे विश्वास दिलाया की आबू टाइम्स द्वारा प्राप्त सभी गरम कपडे होंगे वह सभी गरम कपडे आबू पर्वत नगर पालिका के योगदान से धुलवाकर, प्रेस कराकर अच्छे से त्यार करवाकर फिर गरीबो एवं जरुरतमंदो में वितरित किये जायेंगे | आप सभी उपभोक्ताओ से विनम्र आग्रह है की अगर आपके पास पुराने गरम कपडे है जो आपके किसी काम के नहीं तो हमे निचे दिए गए संपर्क सूत्र पर सुचना दे, हम खुद आपके द्वार से उन गरम कपड़ो को प्राप्त कर जरुरतमंदों में वितरित करेंगे | गरम कपडे दान करने हेतु संपर्क सूत्र: माउंट आबू:- संजय: +91 9462 874806 आश्विन: +91 9610 565532 आबू रोड:- स्टैनले: +91 9950 569555 रिकिन: +91 9782 776227 Note: If you also want to be a volunteer of this initiative or you want to initiate this cause in your city than please call +91 9462 874806 to register, and take your step ahead on the path of humanity.