• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.8℃
news-details
नवरात्रे आज 21 सितम्बर से, जाने घट स्थापन का शुभ मुहुर्त व पूजन एवं स्थापना के विशेष नियम

नवरात्रे आज 21 सितम्बर से, जाने घट स्थापन का शुभ मुहुर्त व पूजन एवं स्थापना के विशेष नियम

शारदीय नवरात्रा आश्विन शुक्ला प्रतिपदा गुरुवार 21 सितम्बर से घट स्थापन के साथ शारदीय नवरात्रा प्रारम्भ हो जायेगें । इसके साथ ही गरबा, डांडिया व रास की धमचक भी शुरु हो जायेगी, जो पूरे नवरात्र तक चलेगा । घट स्थापन का शुभ मुहुर्त- ज्योतिष एवं वास्तुविद आचार्य प्रदीप दवे के अनुसार घट स्थापन का शुभ मुहुर्त मध्यान्ह 12.07 से 12.55 तक अभिजित मुहुर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा । इसके अलावा प्रातः 6.29 से 8.00, दिन में 10.59 से 12.55 एवं सायं 6.32 से 08.07 भी श्रेष्ठ रहेगा । माताजी के पूजन एवं स्थापना के विशेष नियम-

 

1- मां का पूजन पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुँह करके करना चाहिए। 2- दूध या दूध से बनी मिठाई का प्रयोग नहीं करना चाहिए । 3- मां को चुनडी नहीं ओढानी चाहिए । चुनडी ओढाने से बहिन का रिश्ता बन जाता है। 4-मासिक धर्म में आने पर स्त्रियां सात दिन बाद पूजन कर सकती है। 5-मूर्ति रहस्य के अनुसार माताजी को स्नान व श्रृंगार पूजा का अधिकार सिर्फ महिलाओं को प्राप्त है। अतः माताजी को स्नान व श्रृंगार सिर्फ महिलाओं को ही करना चाहिए । 6-मां की तस्वीर अथवा प्रतिमा को कोने मे स्थापित नहीं करना चाहिए । 7-दीप से दीप नहीं जलाना चाहिए, इससे दरिद्रता नहीं आती है। 8-माताजी की स्थापना के पास क्षेत्रपालजी (खेतलाजी) की स्थापना नहीं करनी चाहिए।

 

आप सभी को नवरात्रो की हार्दिक शुभकामनाए- आबूटाइम्स, परिवार आचार्य प्रदीप दवे ज्योतिष एवं वास्तुविद सिरोही, 94142-91287