New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
जहा देश भर में प्रधानमंत्री मोदी घूम-धूम कर के स्वच्छता का संदेश व संसाधन दे रहे हैं। बकायदा स्वच्छता के लिए राज्य सरकार से लेकर के केन्द्ग सरकारें टेक्स सेंस के रूप में ले रही है। लेकिन उसके बाद भी यह आलम एवं ऐसे बुरें हालात व ऐसी गहरी जमी हुई काई की तस्वीरें माउण्ट आबू के स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन समेत राजस्थान सरकार के ऊपर अनैक प्रश्न खड़ें करती है कि, वह सब कुछ जानकार भी आखिर अनजान क्यों बने हुई है ?
केवल बात यहीं नहीं कि,सिरोही के जिला क्लक्टर से लेकर स्थानीय प्रशासन के सभी जिम्मेवार अधिकारियों को लोगों ने स्वच्छता एप पर इस प्रकार नक्की झील दुर्दशा का शिकार बन रही तस्वीरों को भेजा है। अपितु जब जिला क्लक्टर माउण्ट आबू में आते है तो वे इसी नक्की झील के ऊपर बनें राजस्थान सर्किट हाउस के कॉटेज में ही रूकते हैं। ओर सामने से नक्की झील के पीछे का भाग बिल्कुल साफ नजर आता है। लेकिन उसके बाद भी यह आलम ओर ऐसे हालात,सभी प्रशासनिक अधिकारियों की नाकारापन को ही प्रदर्शित कर रहे हैं।
गौर तलब है कि प्रतिवर्ष माउण्ट आबू में लाखों गुजराती व देशी विदेशी सैलानी भ्रमण पर आते हैं। और माउण्ट आबू में आने वाला प्रत्येक सैलानी नक्की झील नहीं आए ऐसा हो नहीं सकता। सोचिए जब गुजरात के साथ साथ में देश के अन्य जगहों से सैलानी एवं विदेशी सैलानी यहां पर आकर के ऐसी तस्वीरें देखते है। जिसकी कि,उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी तो आखिर वे अपने देश में इस माउण्ट आबू की बेहद गंदी,सड़ी हुई बदबू मारती,पॉल्यूशन का विस्तार करती नक्की झील की छवि अपने साथ ले जाकर के इस भारत देश की कैसी छवि अपने देश में पेश व प्रस्तुत करते होगें।
आशा है इस खबर के बाद पालिका तुरंत प्रभाव से पावन नक्की झील की सफाई युद्ध स्तर पर आरम्भ करे और जल्द से जल्द पर्यटकों व आम जनता को बदबू व गंदगी से छुटकारा मिला |