New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
वर्ष 2002 में गुजरात दंगे के बाद में भी एक माह से अधिक समय तक माउंट आबू सैलानियों की आवक में काफी गिरावट आई थी। लेकिन देश के अन्य भागो से सैलानियों के आने से पर्यटन व्यवसाय में कुछ राहत मिल रही थी।
लेकिन आज के हालात तो मार्ग के एक दो नहीं,बल्कि आठ स्थानों से क्षतिग्रस्त होने की हकीकत भरी दास्तां आज भी उसी हाल में कहने को मजबूर है, जो हाल पिछली 27 जुलाई को तेज आफत की बारिश के बाद एकाएक बन आएं थे आबू वालो के लिए।
यही कारण है की अब एक माह की समयावधि के बाद आबू के लोगो में भी गुस्सा व् रोष रोजाना सड़क पर आकर आंदोलन की शकल में दिखने लगा है।
बुधवार व् गुरुवार को आबू के होटल,हॉस्टल,एवम् आम नागरिको की समिति के बाद राजपूत युवा समाज,वर्मा व् अर्बुदा टेक्सी यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर के माउंट आबू के क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द ठीक करवाने व् अपने आवासो की मरम्ममत करने की अनुमति लेने के लिए एस डी एम् के माध्यम से प्रशासन व् राज्य सरकार को ज्ञापन सौपा है।