• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.3℃
news-details
गलत इरादे से घर में घुसे युवक ने की मारपीट

गलत इरादे से घर में घुसे युवक ने की मारपीट

माउंट आबू| थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सितावन निवासी खेताराम ने एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन घर में घुसकर के उसकी पुत्री की इज्जत लूटने व् मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। उपनिरीक्षक साबिर खान के दवारा दी गई जानकारी के अनुसार थाने में उपस्थित होकर के सितावन निवासी खेताराम ने इस आश्य की रिपोर्ट दी है कि, वह रात्रि में अपने घर में सो रहे थे। तभी विजय राणा ने घर में जबरन घुसकर उसकी पुत्री के साथ इज्ज़त लूटने का प्रयास किया । व् तेज आवाज के चिल्लाने पर वे जाग गए । व् बीच बचाव का प्रयास किया। इसी घटना क्रम में विजय राणा ने लकड़ी लेकर के उसकी पत्नी व् उसके साथ में मारपीट की । जिससे उसकी पत्नी के सिर व दोनों हाथो पर गम्भीर चोटे आई है । पुलिस ने मामला दर्जकर घटना की जाँच शुरू कर दी है । व् मुल्जिम को पकड़ने के प्रयास जारी है।