New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
बाद में आए हुए हैम रेडियो प्रशिक्षुओं नें अपने अपने अनुभवों को सभी साथियों के साथ साझा किया | अवसरप्राप्त पूर्व वायु सेना अधिकारी ब्रह्माकुमार अशोक गाबा जी ने अपने 35 साल पुराने हैम रेडियो से जुड़ी हुई यादों को साझा किया साथ साथ ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी | ब्रह्माकुमारी डा.निरंजना दीदी ने सभी को आत्मा परमात्मा के समाबन्द जोड़ने की विधि के सरल व्याख्या की | साथ साथ सहज राजयोग का अभ्यास करवाया | ड़ा.जगदीश पांड्या जी (जनरल सेक्रेटरी, जी.आइ.ए.र एवं भूतपूर्व प्रशासनिक अधिकारी गुजरात सरकार ) ने भी प्राकृतिक आपदाओं के समय में हैम रेडियो के इस्तेमाल से जुड़े हुए अपने अंभाओं को सभी के साथ बाँटा के कैसे गुजरात के कच्छ में आए हुए विनाशकरी भूकंप के समय हैम रेडियो ही सभी के लिए एक मात्र संचार मध्यम बन गया था |
साथ साथ उन्होने हैम रेडियो ऑपरेटर बनने हेतु आवश्यकताओं के बारे में सरल रीति से बताया | गाँधी नगर, गुजरात से पधारे हुए, ड़ा. दीपक जोशी ने हैम रेडियो का उपयोग एवं उसके फ़ायदों के बारे में सभी को बताया | गनुबा जी ने अपने द्वारा बनाई हुए हैम रेडियो सेट के बारे में सभी को बताया | नरेंद्र सिंग झाला, साइबर क्राइम विशेषज्ञ ने बताया की हैम रेडियो फील्ड से 35 वर्षों से जुड़े हैं | भारत में आई हुई अनेक विनाशकारी आपदाओं में हैम रेडियो की उपयोगिता के साथ साथ उन्होने माउंट आबू में एक अंतरराष्टीय हैम उत्सव आयोजित करने पर बल दिया | कार्यक्रम के अंत में दोनों संस्थानों ने एक दूसरे के साथ साथ कदम से कदम मिलकर चलने का संकल्प किया |
अंत में यशवंत पाटिल (प्रेसीडेंट, माउंट आबू इंटरनॅशनल हैम रेडियो सेक्रेटरी) ने सभी पधारे हुए हैम अभ्यासकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को ऐसे ही समाज सेवा के प्रयासों को लेकर आगे बढ़ते रहने का उत्साह दिलाया और कहा हैम माना ह्यूमानीटी फॉर ऑल मेनकाइंड के लिए अध्यात्मीकता ज़रूरी है | हैम रेडियो लाइसेन्स और क्लब मेंबरशिप के लिए संपर्क करें mountabuhrc@gmail.com या लॉग आन करें www.mhrc.in
NC: Rohit Gupta, Radio Madhuban 90.4 FM